लेखनी - मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम।।
मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम
राम, जिस नाम में ब्रह्मांड समाया है,
वो नाम जो, कोटि कोटि युगों से,
अनवरत चलता आया है,
ब्रह्मा, विष्णु महेश ने भी,
जिनको नेति नेति बताया है,
मर्यादा पुरुषोत्तम के नाम से,
जिसे बतलाया है,
वचन की रक्षा के लिए,
जिन्होंने खुशी खुशी,
वनवास अपनाया है,
उन भगवान श्री राम को,
सदा सर्वदा के लिए,
चराचर जगत ने,
अपने मन मंदिर में बसाया है।।
प्रियंका वर्मा
21/10/22
shweta soni
28-Nov-2022 12:24 AM
बहुत सुंदर रचना 👌🙏
Reply
Teena yadav
22-Oct-2022 07:10 PM
Amazing
Reply
Gunjan Kamal
22-Oct-2022 12:54 AM
बहुत ही सुन्दर प्रस्तुति 🙏🏻🙏🏻
Reply